फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिक्षा महिला सशक्तिकरण का सबसे शक्तिशाली साधन, राजकीय इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ हस्तिनापुर कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की थीम पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार रहे। राजकीय बालिका इंटर में गुरुवार को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे महिलाओं का स्वच्छता में योगदान एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा स्वच्छ सारथी क्लब के सहयोग से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। जिसमें कक्षा 12 की रेनू ने प्रथम स्थान प्राची ने द्वितीय स्थान व कक्षा 9 की देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य नीतू सिंह, व ईओ राजीव कुमार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ईओ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के संबंध में संबोधित किया और कहा कि शिक्षा महिला सशक्तिकरण का सबसे शक्तिशाली साधन है। यह उन्हें समाज में सार्थक योगदान देने, आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने और नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाने में सक्षम बनाती है। आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और बेहतर स्थान प्राप्त कर वह अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर शिक्षिका गुलिस्ता, अतुला, नीतू सिंह सहित नगर पंचायत के सफाई नायक संजय सिंह, नगर पंचायत की एस.बी.एम. टीम एवं समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें