मवाना क्षेत्र में डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बटवाली से शाहजहांपुर सीमा तक 42 किलोमीटर लंबे नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर प्रकाश, सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम रहे।