फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का निरीक्षण, जिला जज सहित तीन जज पहुंचे, कई महत्वपूर्ण स्थलों का मुआयना

डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Nov 2025 05:50 PM IST

मेरठ के मवाना क्षेत्र में ग्राम मवाना खुर्द के पास निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिला जज मेरठ अनुपम कुमार, एडीजे फर्स्ट अचल नारायण सकलानी और सीजेएम मेरठ नीरज कुशवाहा शनिवार को यहां पहुंचे और पूरे परिसर का विस्तार से मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान जजों ने कोर्ट परिसर के प्रस्तावित नक्शे की समीक्षा की। इसके साथ ही आवासीय परिसर, अधिवक्ता चैंबर स्थल, पार्किंग एरिया और कैंटीन के लिए निर्धारित जगहों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और स्थानों के उपयोग को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निर्माणाधीन परिसर में कुल चार न्यायालय प्रस्तावित हैं। इनमें सीनियर डिविजन, जूनियर डिविजन और दो एडीजे न्यायालय शामिल होंगे। अधिवक्ताओं के लिए 60 चैंबर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कोर्ट परिसर में ही फोटो स्टेट और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चार दुकानों का निर्माण भी किया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निर्माण कार्य का अगला चरण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी मौके पर दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें