मवाना में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयन्ती पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मिकी के आवास पर सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जनपद के सैफई गांव में हुआ था। उनका प्रारंभिक जीवन सरकारी विद्यालय में हेड मास्टर के तौर पर रहा जिसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया तथा समाजवादी पार्टी की स्थापना कर राममनोहर लोहिया के सपनों को साकार किया वो देश के रक्षा मंत्री भी रहे तथा उनके समय में भारतवर्ष ने रक्षा क्षेत्र में खूब तरक्की की थी।