मेरठ में लावड़-मसूरी मार्ग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचिका साध्वी श्यामलता देवी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। बाल लीला का वर्णन सुनने के लिए कथा में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे। कथा के बीच में साध्वी श्यामलता देवी ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु नृत्य करने पर विवश हो गए। इस दौरान धर्म सिंह, सोनू, विपुल, श्यामलाल, विनोद, जय सिंह, कृष्णपाल, जयप्रकाश, बाबूराम, यशवीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।