फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:घने कोहरे की चादर में लिपटा मेरठ, सुबह 10 बजे तक सड़कों पर छाया रहा अंधेरा

डिंपल सिरोही Updated Thu, 18 Dec 2025 12:20 PM IST

गुरुवार की सुबह मेरठ में घने कोहरे के साथ शुरू हुई। सुबह से ही कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि सुबह करीब 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम बनी रही और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली। बेगमपुल की ओर से निकलने वाले लोग खासा परेशान नजर आए। कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए, वहीं ठिठुरन से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर खुद को गर्म करते दिखे। मौसम में अचानक आई ठंड और कोहरे के चलते बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें