आवास एवं विकास परिषद शास्त्री नगर योजना के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुक्रवर को कमिश्नरी में मंथन हुआ। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव गुरु प्रसाद, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह, उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मेरठ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी आदि अधिकारी कमिश्नरी सभागार में समीक्षा की। सेंट्रल मार्केट में धरनारत महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल भी मिला। प्रतिनिधिमंडल में राधा गुप्ता, शालिनी शर्मा, बीना भार्गव, प्रीति कपूर, पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर और व्यापारी नेता मनोज गर्ग आदि शामिल थे।