मेरठ में प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महोबा में छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म तथा मेरठ में छात्र की हत्या जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सीताराम, गौरव भाटी, योगी जाटव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।