मेरठ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, माल रोड में स्वच्छ हरित कांवड़ यात्रा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और जागरूकता अभियान पर चर्चा की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।