मेरठ कांवड़ियों के लिए शिविरों में कैसी सुविधा है इसको जानने के लिए कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीएम डॉ वीके सिंह मोदीपुरम के शिविरों में पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत की और उनका हाल जाना। कमिश्नर ने कांवड़ियों से पूछा कि कैसी व्यवस्थाएं हैं, क्या कोई परेशानी तो नहीं!