मेरठ में चेहल्लुम का जुलूस घंटाघर से होते हुए दिल्ली रोड पहुंचा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जुलूस को कांवड़ मार्ग से हटाकर दूसरी ओर से निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने कांवड़ियों को एक चौराहे पहले ही रोक दिया, जिससे दोनों धार्मिक आयोजनों का संचालन शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से कराया जा सके।