मेरठ के जानी में तीन बच्चों की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज सिवाल खास पहुंचा। प्रति निधि मंडल ने 6 दिन पूर्व मरे तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं। आपको न्याय दिलवाने में सपा पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान विधायक मंजूर अहमद, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सम्राट मलिक, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।