मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव के रहने वाले मनीष के साथ आईफोन जीतने के नाम पर 16 हज़ार रुपयों की ठगी हो गई। थाने पहुंचे पीड़ित मनीष ने बताया कि दुबई के मशहूर इन्फ्लूएंसर बड़े भाई छोटे भाई के नाम से पहले उनके पास एक कॉल आई, जिसमें उनको आईफोन जीतने की बात कही गई और दो हज़ार रुपए मंगवा लिए, जिसके बाद टोकन आया और उससे 14 हज़ार रुपए लिए गए, लेकिन आईफोन नहीं आया, जिसके बाद मनीष को अपने साथ हुई ठगी का अंदेशा हुआ। पीड़ित ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।