मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जो देर रात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है आसिफ पक्ष देर रात जलालपुर गांव पहुंचा और दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मोहित पक्ष से एक बुज़ुर्ग के पैर में गोली लग गई। ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले दो लोगों को पकड़ किया। पूरे मामले की कई विडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।