भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र गुर्जर ने किठौर विधायक शाहिद मंजूर पर पलटवार किया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किठौर विधायक दिमागी नक्सली है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति की बात ना करके राजनीतिक बातें की है। वे बिना नाम लिए दूध व जमीन माफिया की बात कर रहे हैं, जबकि सबसे बड़े जमीन माफिया खुद किठौर विधायक हैं।