मेरठ भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा द्वारा आईएमए हाल में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव जितेंद्र गोयल ने किया, जबकि मंच संचालन पूजा बंसल और चारवी अग्रवाल ने संभाला। श्रीमती मणि, मुक्ता, प्रीति, पूजा, दीपा, शेफाली, तनु, अमायरा और कशिश सहित कई महिलाओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में तंबोला खेल का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।