मवाना में खाटू श्याम मंदिर में परिवर्तनी एकादशी पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कथावाचक पंडित अंबा प्रसाद ने परिवर्तनीय एकादशी पर कथा का वर्णन सुनते हुए बताया कि भादो में शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनीय एकादशी कहते हैं, इस दिन विष्णु भगवान सोते हुए करवट बदलतेहैं,और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इस अवसर पर नवनीत चौहान, सुभाष रस्तोगी, मेघा रस्तोगी, सुगंधा अग्रवाल, दर्शन चौहान, विनय दुबलिश, मनु रस्तोगी, पार्वती, गुंजन, सलोनी, शारदा, अंजलि आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।