दौराला स्थित रुहासा गांव निवासी वीर सिंह के परिवार पर पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। महिला लता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वीर सिंह ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।