दिल्ली में हुए धमाके में मेरठ के मोहसिन की भी मौत हो गई। मोहसिन की मौत पर पत्नी सुल्ताना ने अपने ससुराल की दहली पर कदम नहीं रखा। सुल्ताना अपने पति के शव को दिल्ली ही ले जाने पर अड़ी रही। मोहसिन के परिजन मनाते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिससे गुस्साए परिजनों ने मोहसिन का शव उठने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी भी मोहसिन के परिजनों को मनाते रहे।