फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दीपावली से पहले मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परतापुर क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम से लाखों के पटाखे बरामद

मेरठ में दीपावली से पहले मेरठ पुलिस को परतापुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अच्छरोंडा मार्ग पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही तीन गोदामों से लाखों रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल और पटाखे बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि त्योहार के दौरान इन पटाखों की बड़ी सप्लाई की तैयारी थी। परतापुर थाना पुलिस, ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बरामद पटाखों और कच्चे माल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री और गोदाम संचालक चंदन नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें