एडीजी भानु भास्कर ने एटीएस टीम के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर औघड़नाथ मंदिर में निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में बने कंटोल रूम को भी देखा। उन्होंने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को निर्देश दिए कि सभी संदिग्धों पर नजर रखी जाए। पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की वेशभूषा में कांवड़ मार्ग के साथ-साथ मंदिर में तैनात किया जाए। डीजे और डाक कांवड़ के लिए नियम का पालन कराएं।