फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरूरपुर में रजबहे पर बनाए अस्थाई पुल ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें, कई घंटे तक लगा रहता है जाम

डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Nov 2025 08:05 PM IST

मेरठ के सरूरपुर में सरधना-बिनौली रोड पर संजय गांधी पीजी कॉलेज के सामने रजबहे पर बनाए गए अस्थायी पुल ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शनिवार को पुल पर रोडी से भरा एक ट्रक धंसकर फंस गया। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम में ही फंसे रहे। बता दें कि सरूरपुर रजबहे पर संबंधित विभाग के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों के आगमन को लेकर विभाग ने एक सीमेंट के पाइप दबाकर एक अस्थाई पुल बनाया हुआ है। शुक्रवार को यह पुल दो बार क्षतिग्रस्त हुआ। जिसमें दो ट्रक फंस गए थे। शनिवार को भी भी एक रोडी से भरा ट्रक अस्थाई पुल पर फंस गया। जिस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना पर सिचांई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक को निकाल कर पुल को मिट्टी डालकर ठीक किया। हालांकि इससे पहले भी राहगीरों ने जंगल के रास्ते से गुजरने को मजबूर रहें। करीब दो घंटों के बाद ट्रक को निकाल कर यातायात सुचारू किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें