मेरठ में दिल्ली रोड पर मंडी के निकट मेरठ ब्लॉक के सामने स्थित नाले में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना पर नगर निगम की टीम ने देर रात अमर उजाला कार्यालय के पास सर्च ऑपरेशन चलाया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे में भी लगातार नाले में तलाश अभियान जारी रखा गया। नगर निगम कर्मियों द्वारा टॉर्च और अन्य संसाधनों की मदद से नाले में गिरे व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल व्यक्ति की तलाश जारी है।