मेरठ के मवाना रोड गंगानगर में नाले से दोनों ओर करीब दो - दो किलो मीटर लंबा जाम लग गया। पहले निकले के प्रयास में लोग वाहनों को लेकर रॉन्ग साइड से भी आ गए। जिससे स्थिति और भी विकट हो गई। मेरठ की साइड से आने वाले और उधर जाने वाले वाहन जब इनर रिंग रोड और कसेरुखेड़ा की ओर मुड़ते है तो गंगानगर नाला पुल पर जाम लग जाता है। बुधवार शाम को भी यही हुआ। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से पुल चौराहे पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। लोग पहले निकले के प्रयास में रॉन्ग साइड से आ गए। जिससे स्थिति विकट हो गई। नाले से साकेत चौराहे तक और दूसरी ओर यशोदा कुंज कॉलोनी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रोडवेज बसों को इनर रिंग रोड से जेल चुंगी होते हुए भेजा गया। रात में भी जाम की स्थिति बनी रही।