फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिकंजी पीने आए ग्राहक ने गल्ले से उड़ाए ढाई हज़ार रुपए, पीड़ित ने सदर बाजार थाने में दी तहरीर

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बच्चा पार्क चौराहे से बेगमपुल जाने वाली रोड पर शिकंजी का ठेला लगाने वाले ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि उनके ठेले पर शिकंजी पीने आए एक ग्राहक ने गल्ले से करीब ढाई हज़ार रुपए चुरा लिए। पीड़ित ने बताया कि पहले ग्राहक ने शिकंजी पी, जिसके बाद स्कूल के बच्चों को भीड़ ठेले पर लग गई और उनका ध्यान भटकते ही ग्राहक ने गल्ले में से रुपए चुरा लिए। पीड़ित का कहना है कि चोरी करता युवक सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें