फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: समाधान दिवस में पहुंचे 96 फरियादी, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 09:16 PM IST

सरधना तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 96 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने की, जिन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। डीएम डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है कि आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान हो, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मूल उद्देश्य यही है कि आम जनता एक ही मंच पर सभी विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सके और उन्हें त्वरित राहत मिले। डीएम ने मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को चेताया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और नियमों के अनुसार तय समय सीमा के भीतर हर शिकायत का निस्तारण होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें