मेरठ के जीरो माइल स्थित शिवाजी स्मारक समिति द्वारा आयोजित 29वें कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पहुंचे स्वामी आचार्य दीपांकर महाराज ने हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से पुरा महादेव तक कांवड़ यात्रा में केवल भगवा रंग दिखाई देता है और इस यात्रा में जाति की नहीं, बल्कि सभी की पहचान "भोला" के रूप में होती है। समारोह में शिवभक्तों की सेवा और कांवड़ यात्रा के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।