गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के डूंगर गांव में ग्राम प्रधान आशा सांगवान और पूर्व जीएसटी कमिश्नर वीर सिंह व हिंदू महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम शर्मा के नेतृत्व में गरीब, असहाय, विधवाओं, दिव्यांजनों आदि जरूरतमंदों को 150 कम्बल बांटे गए। वीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में एक से एक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, केवल जरूरत है तो मात्र उन्हें निखारने की है।