मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में रविवारीय सत्संग में 'ऐसा जीवन हमारा हो' विषय पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें हवन-यज्ञ के साथ पूजा हुई, जिसमें पहुंचे सभी लोगों ने आहुति दी, जिसके बाद राजेश सेठी ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से सदैव यह कामना करें की हमारा जीव पुष्प के समान सुगंधित और सुवासित हो, जिससे हम शुभ कर्मों की महक समस्त संसार में फैला सकें।