फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: झुग्गी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, नकदी और जरूरी कागजात जलकर राख

मेरठ के शास्त्री नगर डी ब्लॉक नाले के पास बनी एक झुग्गी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय झुग्गी में बुजुर्ग महिला मोनिया कश्यप मौजूद थीं। गनीमत रही कि समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने बताया कि वह गाय पालन कर दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। उनके तीन बेटे सोनू, पंकज और विक्की अलग-अलग किराए के मकानों में रहते हैं। बुजुर्ग महिला के अनुसार झुग्गी में करीब 50 हजार रुपये रखे थे, जो गाय खरीदने के लिए जमा किए गए थे। इसके अलावा मकान से संबंधित जरूरी कागजात भी घर में रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए। घटना के बाद महिला का काफी नुकसान हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें