मेरठ। मीना बाजार घंटाघर और अहमदनगर में नगर निगम और एसपी ट्रैफिक द्वारा फिर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाते हुए एसपी ट्रैफिक ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की बात कही। बड़ी बात ये है कि मीना बाजार नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने है और नगर निगम के अधिकारी रोज ही यहां से गुजरते हैं, लेकिन अभी तक भी इस अतिक्रमण से पार नहीं पा पाये।