मेरठ। महिला अग्रचेतना परिषद में होली के पावन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वातावरण में उत्साह, उमंग और रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम का संचालन शुचि और कामना ने अत्यंत रोचक एवं प्रभावशाली अंदाज़ में किया। शुचि ने “गाँव का छोरा भोला राम” और कामना ने “शहर की लड़की रंगीली” का रूप धारण कर अपनी मनमोहक एंकरिंग से उपस्थित जनसमूह को खूब आनंदित किया। दोनों की संवाद शैली और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।