मेरठ। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में बेगमपुल पर धर्मगुरूओं ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड के लिए सभी लोग थम गये। इस दौरान राजनैतिक शख्सियतों समेत, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए सभी ने भारत मां के जयकारें लगाये।