कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले में आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रविवार शाम सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पारस के बयान दर्ज किए गए। वकीलों ने बताया कि पारस ने कहा कि वो बेकसूर है। एक वकील ने कहा कि लड़की ने पारस के फेवर में बयान दिए हैं। अब इनकी बात में कितनी सच्चाई है, ये तो सीलबंद बयान सामने आने के बाद ही पता चलेगा।