फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कला रंग भारती ने पटेल मंडप में किया नाटक 'बर्फ' का मंचन, खूब लूटी वाहवाही

मेरठ। कला रंग भारती, मेरठ के तत्वावधान में लहर नाट्य मंच ने अनुज शर्मा द्वारा निर्देशित एवं सौरभ शुक्ला द्वारा लिखित चर्चित नाटक 'बर्फ़' का मंचन पटेल मंडप, नौचंदी मेला, मेरठ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, मेला समिति सदस्य ईश्वर चंद गम्भीर, नासिर सैफी ने किया। मंच संचालन कवलजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में संयोजक अनिरुद्ध गोयल, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, आलोक सिसौदिया, रामगोपाल कात्यायन, अजय वर्मा आदि की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान एएमए विध्यांचल कुशवाहा, मेला समिति सदस्यगण संजय जैन, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़, नासिर सैफी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें