फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नवरात्रि के लिए तैयार हुई मां दुर्गा की मूर्तियां, दूर-दूर से आ रहे ग्राहक

मेरठ। नवरात्रि से पहले शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं। कारीगरों की दुकानों और कार्यशालाओं में इन दिनों अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। प्रतिमा निर्माताओं के अनुसार मिट्टी, फाइबर और पीओपी से बनी मूर्तियों की अच्छी मांग है। वहीं पंडालों और घरों में स्थापना के लिए लोग पहले से ही बुकिंग करवा रहे हैं। शहर के प्रतिमा निर्माता प्रमोद प्रजापति ने बताया कि इस बार उन्होंने करीब 10 साल बाद मां दुर्गा की नौ की नौ देवियों की प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन प्रतिमाओं को बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है। उन्होंने बताया कि हर देवी की प्रतिमा को अलग-अलग रूप और भाव के साथ तैयार किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के समय देवी के स्वरूप का सही दर्शन हो सके। प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उनकी बनाई हुई प्रतिमाएं केवल मेरठ ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी भेजी जाती हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों से भी लोग उनसे प्रतिमाएं मंगवाते हैं। कई पंडाल समितियां हर साल उनसे ही प्रतिमाएं तैयार करवाती हैं। इसके लिए कई ग्राहक पहले से ही संपर्क कर लेते हैं ताकि समय पर प्रतिमा तैयार हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें