फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया

Pratyush Sharma Updated Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच एसडी ब्लू व डीएवी सदर की टीम के बीच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 5-2 से फाइनल मैच जीता। मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में एसडी सदर टीम की ओर से 10वें मिनट में रुद्रपाल, 14वें मिनट में निष्कर्ष ठाकुर, 19वें मिनट में शरद चौधरी, 26वें मिनट में तुषार राठौर ने अपनी टीम के लिए गोल किए। डीएवी सदर टीम की ओर से साहिल अंसारी, निशांत ने टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक लकी शर्मा व वंश सिंघल रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेश कुमार बंसल ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी दी। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाना, फिटनेस स्किल पर ध्यान देना रहा। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने भी विजेताओं को बधाई दी। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें एसडी ब्लू और लिटिल स्टार टीम के बीच मुकाबला हुआ। एसडी ब्लू टीम विजेता घोषित हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें