मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को वाणिज्य विभाग ने अनुसंधान से व्यवसायीकरण तक: आईपीआर की यात्रा विषय पर अतिथि व्याख्यान हुआ। एमएमएच कॉलेज की असिस्टेंट प्रो. हर्षिता ओझा ने छात्रों को संबोधित किया। ओझा ने बताया कि आईपीआर सुरक्षा के अभाव में अच्छी रिसर्च भी व्यावसायिक रूप से सफल नहीं हो पाती। उन्होंने पेटेंट को मेहनत की व्यावसायिक पहचान बताया। ओझा ने रिसर्च के किस चरण पर पेटेंट फाइल करना चाहिए, इस पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए पेटेंट फीस में 80 फीसदी छूट जैसे लाभ भी बताए। छात्राओं को थीसिस या पेपर प्रकाशित करने से पहले पेटेंट पर विचार करने की सलाह दी। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि व्याख्यान छात्राओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विभाग को बधाई दी।