मेरठ। ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा रामलीला भवन में दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दिवाली की सजावटी वस्तुओं, दीये, रंगोली और हस्तनिर्मित सामानों के आकर्षक स्टॉल लगे, साथ ही चटपटे व्यंजनों के फूड स्टॉल ने लोगों का मन मोहा। महिलाओं ने तंबोला खेल का जमकर लुत्फ उठाया, पूरे परिसर में दिवाली की खुशियों भरी रौनक छाई रही।