फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर 75 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर FIR

मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राना और उनके दो बेटों के खिलाफ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। भारतीय कॉलोनी निवासी लोहे के स्क्रैप और स्पंज आयरन कारोबारी जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि सितंबर 2024 में हरिद्वार में एक विवाह समारोह के दौरान उनकी मुलाकात शाहनवाज राना से हुई थी। उन्होंने खुद को फैक्टरी का मालिक बताकर कारोबारी को फैक्टरी से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए थे। आरोप है कि शाहनवाज राना और उनके बेटों अब्दुल अहद राना व आजम शाह राना ने 20 दिन में भुगतान का भरोसा देकर उनसे माल की सप्लाई कराई। सितंबर 2024 में 40 लाख और नवंबर 2024 में 35 लाख रुपये का स्क्रैप व स्पंज आयरन लिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये मांगने पर टालमटोल की गई और मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उन्हें कथित तौर पर पता चला कि शाहनवाज राना फैक्टरी के मालिक नहीं थे और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को मालिक बताया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हरिओम सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें