मेरठ। एक्सरे ना होने पर महिला मरीज सोनम निवासी हस्तिनापुर ने सीएचसी में हंगामा किया, महिला की एक्सरे टेक्नीशियन से जमकर नोंकझोंक हो गई, जिसके बाद एक्सरे टेक्नीशियन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने हंगामा कर रही महिला और उसके परिजनों को शांत किया। एक्सरे टेक्नीशियन हर प्रसाद ने बताया कि एक्सरे कराने के लिए महिला आई थी लेकिन उस वक्त लाइट नहीं आने की वजह से एक्सरे टेक्नीशियन हरप्रसाद ने कुछ वक्त इंतजार करने को कहा जिस पर महिला बिफर उठी और जमकर हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद एक्सरे टेक्नीशियन ने तत्काल थाना मवाना को सूचना दी जिसपर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रही महिला सोनम को शांत कराया।