मेरठ में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के किसानों का एमडीए परिसर में कई दिनों से चल रहा धरना जारी है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में महापंचायत आयोजित की जाएगी और शहर को जाम किया जाएगा।