मेरठ के पांडव नगर स्थित नारायण ई टेक्नो स्कूल में रविवार को एक दिवसीय थर्ड ओपन इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप–2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जिले की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फाल्कन स्केटिंग टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि डायनेमिक स्केटिंग अकैडमी दूसरे और स्प्रिंग डेल अकादमी तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रांच मैनेजर अरुण प्रकाश और प्रधानाचार्य भानु प्रिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में डॉ. के.पी. सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चैंपियनशिप को सफल बनाने में कोच अमन सैनी, करण कुमार, रवि गुप्ता, सलमान और शैलजा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।