फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवान में तेज हवाओं से उठा धूल का गुबार, खंभे टूटे-पेड़ उखड़े, आम के बागों को भारी नुकसान

Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 04:31 PM IST

मेरठ जनपद के मवाना क्षेत्र स्थित ततीना गांव में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक चक्रवात जैसी तेज हवाओं के साथ बवंडर और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं की चपेट में आकर आम के बागों में कई पेड़ और शाखाएं टूटकर गिर गईं। वहीं 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, जिससे आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक उठे विशाल बवंडर ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को धूल के गुबार से ढक दिया। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण लोगों को घरों के अंदर शरण लेनी पड़ी। आम के बागों में रखवाली कर रहे ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें