फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बाइक के आगे आया कुत्ता, डाक कांवड़िये घायल; उपचार को लेकर अस्पताल में हंगामा

दिल्ली के करोलबाग से हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के लिए जा रहे दो कांवड़िये शनिवार सुबह हादसे में घायल हो गए। जिवाना टोल के पास हाईवे पर अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार हिमांशु और जयपाल प्रधान घायल हो गए। उनके साथ चल रहे करीब 40 कांवड़ियों ने दोनों को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी पहुंचाया। आरोप है कि वहां उचित उपचार नहीं मिलने पर घायलों को बागपत जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार को लेकर कांवड़ियों ने नाराजगी जताई। कांवड़ियों ने अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। बताया गया कि घायल कांवड़ियों के साथ हिमांशु विवाल, कार्तिक प्रधान, मोहित प्रधान, योगेश, सचिन, सिद्धू, प्रथम, संजू और मयंक संवत समेत करीब 40 लोग डाक कांवड़ लेकर चल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें