मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे के दौरान सोमवार रात दिव्यांग जन कल्याण समिति के सदस्य समस्याएं लेकर सर्किट हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें एमडीए ऑफिस के पास ही रोक दिया गया। सीओ को सुनानी पड़ी शिकायतें मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने की उम्मीद लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भीतर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद उन्होंने सीओ को अपनी समस्याएं बताईं और ज्ञापन सौंपने की बात कही। नाराजगी जताई, कार्रवाई की मांग समिति के लोगों ने कहा कि हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर समाधान नहीं होता। उन्होंने मुख्यमंत्री तक सीधी बात पहुंचाने की अनुमति देने की मांग की थी।