फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रास्ता न देने पर विवाद, मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से मारपीट व कार में तोड़फोड़

Pratyush Sharma Updated Wed, 15 Apr 2026 11:13 PM IST

मेरठ। सरधना तहसील रोड पर गोमती नगर पुलिया के पास बुधवार को गाड़ी को रास्ता न देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिजवान के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना में प्रोफेसर घायल हो गए। साथ ही उनकी बहन और बुआ के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी डॉ. रिजवान पुत्र लुकमान अली मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर व सर्जन हैं। वह बुधवार को अपनी बहन सुमइया और बुआ कमरजहा के साथ पिठलोकर गांव जा रहे थे। कार उनका परिचित नाजिम चला रहा था। बताया गया कि जैसे ही वे टाउनहाल रोड स्थित गोमती नगर पुलिया के पास पहुंचे, वहां सड़क निर्माण के चलते जाम लगा हुआ था। इसी दौरान सामने खड़ी एक कार के सवार युवकों ने रास्ता देने की बात कही, जिस पर डॉ. रिजवान ने जाम खुलने पर वाहन हटाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया और कार सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद बीच सड़क पर डॉ. रिजवान के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया गया। आरोपियों ने उनकी बहन और बुआ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें