फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुख्य मार्ग तक पहुंचा कटान, कई गांवों के संपर्क पर संकट, बचाने की जद्दो-जहद जारी

Pratyush Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 10:09 PM IST

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में मध्य गंग नहर पुल के समीप शनिवार को तेज बारिश के चलते सड़क का कटान होने से मुख्य मार्ग पर खतरा मंडराने लगा है। लगातार बढ़ रहा कटान पुराने हस्तिनापुर और चांदपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है। इससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। समय रहते कटान नहीं रोका गया तो कई गांवों का हस्तिनापुर से संपर्क प्रभावित हो सकता है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कस्बे का पानी मध्य गंग नहर पुल के समीप पहुंच गया। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के किनारे कटान शुरू हो गया। शनिवार को कटान बढ़ते-बढ़ते मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से कटान रोकने का प्रयास शुरू किया। कटान अधिक गहरा होने पर मिट्टी डालने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। इसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जेसीबी से मिट्टी उठाने का कार्य रुकवा दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र में आता है। यहां से मिट्टी का उठान या खनन प्रतिबंधित है। उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद ही कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्य कराया जा सकता है। उधर, लगातार बारिश और पानी के बहाव से कटान बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्ग के करीब पहुंच चुके कटान से लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग पुराने हस्तिनापुर के लिए भी प्रमुख रास्ता है और पर्यटक इसी मार्ग से प्राचीन स्थलों तक पहुंचते हैं। यदि कटान नहीं रोका गया तो यातायात प्रभावित होने के साथ कई गांवों का संपर्क भी कट सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें