फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परतापुर के गगोल रोड पर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर पेड़ पर एक युवती का शव लटका मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवती की शिनाख्त घटनास्थल से कुछ दूर बनी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली पुष्पा 21 के रूप में परिवार के लोगो ने की। मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के थाना मारवाड़ी क्षेत्र के अववा गांव निवासी 21 वार्षिय पुष्पा मां संतराम देवी,भाई राहुल, बहन मंजू, और केलम के साथ गोल रोड पर कैलाश देरी के सामने शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में बनी झुग्गियो में रहती थी और परतापुर फ्लाईओवर के पास एक मसाला पीसने की दुकान पर काम करती थी। पिता कैलाश की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे गगोल रोड से गुजर रहे राहगीर ने नाले के पास पेड़ पर एक युवती का शव लटका देखा। इसके बाद उसने अन्य लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जानकारी मिलने पर पहुंचे पुष्पा के बुआ के बेटे विक्रम ने उसकी शिनाख्त की। फोरेंसिक विभाग की टीम ने आसपास से जांच के लिए नमूने एकत्र किए इसके बाद युवती के शव को नीचे उतर गया। विक्रम ने पुलिस को बताया कि पुष्पा गोल रोड पर एक मसाला पीसने की दुकान पर काम करती थी वह 3 दिन से दुकान पर भी नहीं गई थी और घर पर ही थी बताया कि पुष्पा की 2 साल पूर्व राजस्थान में पडोसी गांव निवासी चिली कुमार से शादी हुई थी वह अपने पति से अलग रह रही थे। युवती की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे। पुलिस का कहना है कि परिजनों से जानकारी ली जा रही है प्रथम दृष्टित्या आत्महत्या का लग रहा है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें