फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनएच-34 पर हादसे का सीसीटीवी वीडियो, डंपर की टक्कर से हवा में उछलकर डिवाइडर पर पलट गई दूध की गाड़ी

मेरठ। एनएच-34(मवाना रोड) पर सलारपुर गांव में बुधवार सुबह 8:58 बजे भीषण हादसा हुआ। मेरठ की ओर आ रही दूध की गाड़ी के चालक ने बस से बचने के प्रयास में कट मारा। तभी बराबर में चल रहे रेत से भरे डंपर की चपेट में गाड़ी आ गई। डंपर के साथ घिसटती गाड़ी डिवाइडर पर पलट गई। सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के बीच में खड़े दो बच्चे भी चपेट में आकर मामूली रूप् से घायल हो गए। हादसे में गाड़ी चालक इंचौली के खरदौनी निवासी रिजवान घायल हो गया। गाड़ी के पिछले टायर डंपर के टायरों में फंस गए, डंपर का भी डीजल टेंक टूटकर सड़क पर गिर गया। वहीं, गाड़ी में लदा दूध पूरी सड़क पर फैल गया। रजपुरा चौकी इंचार्ज गोपाल वर्मा के मुताबिक हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। डंपर चालक फरार हो गया। घटना से मौके पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें